दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सोमवार को दो स्थानों सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने कासो चलाया। पनीपोरा गांव में टाप कमांडर जीनत उल इस्लाम और रियाज नायकू की मौजूदगी की सूचना है। सेना की ओर से पूरे गांव में कैस्पर से घूमकर लोगों से सुबह छह बजे से पहले घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न होने पाए।
सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ व जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके में आतंकियों की जानकारी मिलने पर सोमवार को कंडीपोरा गांव में साझा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सभी एंट्री और एक्जिट प्वाइंट्स को सील कर घरों की तलाशी ली गई।