फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K निकाय चुनाव: आखिरी चरण का मतदान खत्म, 156 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद

Tue, 16 Oct 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
वोट देने पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकाय चुनाव के आखिरी चरण का मतदान मंगलवार शाम चार बजे खत्म हो गया। मतदान खत्म होने तक श्रीनगर में 4 प्रतिशत और गांदरबल में 11.3 प्रतिशत मतदान हुए। इस चरण में केवल घाटी में मतदान हो रहा था। श्रीनगर और गांदरबल जिले की 37 वार्डों में मतदान हो रहा था, जिसके लिए 156 प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन


वहीं श्रीनगर के वार्ड नंबर 41, मकदूम साहिब के बछीदरवाजा मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान हो रहा था। अलगाववादियों के बंद और बहिष्कार के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध इस दौरान किए गए थे।

कुल 250794 मतदाता हैं। 308 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। श्रीनगर नगर निगम के 25 में से 24 वार्डों पर 241043 मतदाता कुल 295 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। गांदरबल में 38 व श्रीनगर से 113 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


दिनभर की हलचल: 
शाम  05:00 बजे: चौथे चरण के निकाय चुनाव के खत्म होने तक श्रीनगर में 4 प्रतिशत और गांदरबल में 11.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम चार बजे निकाय चुनाव के लिए मतदान जम्मू-कश्मीर में खत्म हो गए हैं।
दोपहर 03:00 बजे: श्रीनगर में 3.0 प्रतिशत और गांदरबल में 9.2 प्रतिशत दोपहर 2 बजे तक वोटिंग हुई है।
दोपहर 01:00 बजे: श्रीनगर में 2.3 प्रतिशत और गांदरबल में 7.9 प्रतिशत दोपहर 12 बजे तक वोटिंग हुई है।
सुबह 11:15 बजे: 11 बजे तक गांदरबल में 7.27 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सुबह 11:10 बजे: 10 बजे तक हुई वोटिंग में श्रीनगर में अब तक 1.6 प्रतिशत और गांदरबल में 6.4 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सुबह 09:50 बजे: कश्मीर घाटी में सुबह 6 बजे से वोटिंग जारी। सुबह 8 बजे तक श्रीनगर में 0.4 प्रतिशत और गांदरबल में 3.7 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
विज्ञापन

यहां नहीं पड़ेंगे वोट

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन, दक्षिणी कश्मीर के पांपोर, पुलवामा व ख्रीव (सभी पुलवामा जिला), शोपियां और डोरू वेरीनाग (अनंतनाग) में मतदान नहीं होगा। इन छह निकायों में 90 वार्ड हैं। मट्टन के 13 में से 11 वार्ड पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। दो वार्ड में कोई भी नामांकन नहीं हुआ। ख्रीव के 13 वार्ड में भी नामांकन नहीं हुए।

पांपोर के 17 में से पांच वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, जबकि 12 वार्ड में किसी ने भी पर्चा नहीं भरा। पुलवामा के 13 में से दो वार्डों पर चुनाव होगा, जबकि दो वार्ड पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। शोपियां में 12 निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि पांच वार्ड के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। डोरू में 16 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, पर यहां के एक वार्ड पर कोई नामांकन नहीं हुआ।

पूरी रियासत में मतगणना 20 अक्तूबर को होगी। दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद है। सभी जिला मुख्यालयों पर गिनती होगी। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें