सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़
- फोटो : फाइल फोटो
आतंकी हमलों के चीफ आर्किटेक मुफ्ती वकास को सुरक्षाबलों ने सिर्फ 20 मिनट के आपरेशन में ही ढेर कर दिया। सेना और पुलिस ने मिलकर इस आपरेशन को अंजाम दिया। मुफ्ती वकास उर्फ अबू अरसलन आतंकी हमलों का चीफ आर्चीटेक्ट बन चुका था।
इसके मारे जाने से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद को बड़ा घात पहुंचा है। सेना और पुलिस ने बेहद ही पुख्ता सूचना और सूझबूझ के साथ सर्जिकल स्ट्राइक की तरह से इस आपरेशन को पूरा किया। आतंकी के पास से कुछ जरूरी दस्तावेज और कई अन्य तरह का सामान भी बरामद हुआ है।
सुंजवां में हमला होने के बाद से वकास सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर था। हमले के बाद से लगातार वकास की पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के साथ बात हो रही थी। वह किसी और बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इसके पहले सेना ने नूर तांत्रे को भी इसी तरह से ढेर किया था।
श्रीनगर हाइवे से भेजा था आतंकियों को
सूत्रों का कहना है कि जम्मू में हमला करने के लिए वकास ने अवंतीपोरा से तीन आतंकियों को भेजा था। यह आतंकी मुगल रोड से जम्मू पहुंचे या फिर श्रीनगर हाइवे से। इसका फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है। वकास के मारे जाने से जैश को काफी तगड़ा नुकसान हुआ है।