कश्मीरियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी देश की
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीरियों के खिलाफ लड़ाई नहीं है, यह कश्मीर के लिए एक लड़ाई है। यह एक स्पष्ट संकेत है कि जम्मू और कश्मीर के लोग न केवल भारत का अभिन्न अंग हैं बल्कि जहां कहीं भी हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी देश की है। राज्यपाल ने कहा कि 22,000 से अधिक कश्मीरी छात्र राज्य के बाहर अध्ययन कर रहे हैं। इनमें से कोई भी छात्र ऐसी किसी भी घटना में जख्मी नहीं हुआ है, जैसा कि अफवाह फैलाई जा रही है। इन छात्रों की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाए गए हैं।
हाईवे बंद होने से हुई ईंधन की कमी
एसएसी को बताया गया कि कश्मीर में पेट्रोल चार दिन और डीजल सिर्फ एक दिन की जरूरत को पूरा करने के लिए ही उपलब्ध है। एलपीजी का कोई भंडार नहीं है। पिछले सात दिन हाईवे बंद होने के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। जम्मू से श्रीनगर के लिए आपूर्ति बाधित हो रही है। सरकार कश्मीर क्षेत्र में आपूर्ति बढ़ाने के उपाय कर रही है। हालांकि, एहतियाती उपाय के रूप में संभागीय आयुक्त कश्मीर ने पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को रोक दिया है ताकि आपातकालीन उद्देश्यों के लिए इसका भंडार कराया जा सके। दवाइयों के मामले में भी ऐसा ही है।