सुरक्षा बलों ने मेंढर सेक्टर में आतंकी घटना को किया नाकाम, ध्वस्त किया ठिकाना, भारी गोला बारूद बरामद
- फोटो : फाइल
पुंछ जिले की मेंढर तहसील में गुरुवार देर रात सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर वहां छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। इसमें एके-56 राइफल सहित पिस्टल और कई चाईनीज हैंडग्रेनेड और टिफिन आईईडी मिले हैं। साथ ही पाकिस्तानी करेंसी भी बरामद हुई है।
यह गोला-बारूद और हथियार हुए बरामद
बरामद हथियारों में 2 एके 56 राइफलें, एके 56 राइफल की 26 मैगजीनें जिसमें 12 भरी हुई और 14 खाली, एके 56 राइफल की गोलियां 793, तीन पिस्टल जिनमें दो बड़ी एक छोटी, पिस्टल मैगजीन दो, पिस्टल की गोलियां 63, पीका राइफल की गोलियां 46, पीका राइफल की मैगजीन 1, टिफिन आईईडी 11, डेटोनेटर 20, आरपीजी राउंड 3, चाइनीज हैंडग्रेनेड 4, कंपास 1, बयनट बंदूक पर लगने वाला चाकू 1, मैपशीट 1, आई कार्ड 3, कामिन सैट 7, कोड साइन 1, पर्स 1, पाकिस्तानी करंसी के 500 के 17 नोट और 1000 के 8 नोट, फोटोग्राफ 1, सीलिंग कड़ी 2, डायरियां 2, पानी की बोतलें 2 और 2 बैग शामिल हैं।