फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा में हमले की फिराक में था लश्कर: आतंकी संगठन के चार मददगार गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद... यह था प्लान

Thu, 24 Apr 2025 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

बांदीपोरा पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने कनिपोरा नायदखाई में संयुक्त नाके पर दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर इनके पास से दो चीनी हैंड ग्रेनेड, एक 7.62 एमएम मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किए गए। वहीं, सदुनारा अजस में नाके के दौरान दो अन्य संदिग्धों को दबोचा गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चार आतंकी मददगारों (ओवरग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हैंड ग्रेनेड,कारतूस व मैगजीन बरामद हुआ है। ये आतंकी मददगार सुरक्षाबलों और गैर स्थानीय नागरिकों पर हमला करने की फिराक में थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों के अनुसार, बांदीपोरा पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने कनिपोरा नायदखाई में संयुक्त नाके पर दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर इनके पास से दो चीनी हैंड ग्रेनेड, एक 7.62 एमएम मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किए गए। इनकी पहचान मोहम्मद रफीक खांडे निवासी वटलपीरा मोहल्ला और मुख्तार अहमद डार निवासी बानपोरा के रूप में हुई।

 

वहीं, सुरक्षाबलों ने सदुनारा अजस में नाके के दौरान दो अन्य संदिग्धों को दबोचा। इनके कब्जे से एक चीनी हैंड ग्रेनेड, एक 7.62 एमएम मैगजीन और 30 कारतूस बरामद किए। इनकी पहचान रईस अहमद डार निवासी सदरकूट और मोहम्मद शफी डार निवासी बनयारी के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ सुंबल थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आज सुबह उधमपुर में हुई मुठभेड़
उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा था। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। 

यह भी पढ़ें- अब नोएडा में सीमा हैदर का क्या होगा?: वकील एपी सिंह ने स्थिति की साफ, बताया अस्पताल में सीमा...; मिल रहीं धमकी

 
विज्ञापन

कल बारामूला में दो आतंकी हुए थे ढेर
इससे पहले कल, 23 अप्रैल को दो से तीन आतंकवादियों ने बारामूला में सरजीवन सामान्य क्षेत्र के माध्यम से घुसपैठ करने की कोशिश की, नियंत्रण रेखा पर सतर्क टीपीएस ने उन्हें चुनौती दी और रोका, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की। आतंकवादियों ने भी जवाब दिया। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसके बाद दो आतंकवादी मारे गए।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- सोनमर्ग से ग्राउंड रिपोर्ट: आतंकवाद के मुंह पर तमाचा हैं ये तस्वीरें, खतरे को ताक पर रखकर पर्यटक घूम रहे घाटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें