सेना ने श्री अमरनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सुरक्षा के तमाम बंदोबस्त कर लिए हैं। खासकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बर्फ के पिघलने के बाद घुसपैठ की आशंकाओं को देखते हुए सेना ने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है।
उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सेना ने अपनी ओर से सभी तैयारियां कर ली हैं।
एलओसी पर किसी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है। नियंत्रण रेखा के आसपास बर्फ पिघलने के साथ ही सैनिकों को विशेष तौर पर सतर्क कर दिया गया है।
हुड्डा ने कहा, ‘सैनिकों की संख्या बढ़ाने के अलावा बाढ़ से क्षतिग्रस्त बाड़ को भी दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।’