ज्यौड़ियां। यूक्रेन के रूस पर हमले के बाद से सेना ने भी अपनी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना पूरी तरह से सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद हो गई है। अपनी पूरी नजर दुश्मन पर बनाई हुई है।
हालांकि सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सब कुछ सामान्य है। सीमावर्ती लोग बिना किसी खौफ के रोजमर्रा की तरह कामकाज में लगे हैं। सीमावर्ती गांव के लोगों के अनुसार कहीं यूक्रेन और रूस के युद्ध की आहट भारत-पाकिस्तान तक न पहुंच जाए। संवाद