पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई जासूसी कांड प्रकरण में अब तक देशभर से नौ लोग पकड़े जा चुके हैं। इसमें सरकारी मुलाजिमों से लेकर सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं।
ऐसे में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को लगता है कि पाक खुफिया एजेंसी का नेटवर्क भारत में और भी बड़ा हो सकता है। जिसके सबसे ज्यादा तार जम्मू-कश्मीर से जुड़े हुए हैं।
यही कारण है कि सुरक्षा एजेंसियों ने रियासत में सरकारी मुलाजिमों और सुरक्षा एजेंसियों में कार्यरत संदिग्धों की नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजोरी जिले में दो सरकारी शिक्षकों के पकड़े जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सरकारी विभागों के संदिग्ध मुलाजिमों की पड़ताल करना शुरू कर दिया गया है। खासकर निलंबित कर्मचारियों पर नजर रखी जा रही है, जो कहीं न कहीं गलत कार्यों के लिए निलंबित हुए।