दरवार मूव का सामान ट्रक में रखने के लिए ले जाता श्रमिक
- फोटो : Amar Ujala
साल 1872 में महाराजा रणबीर सिंह के शासनकाल से जम्मू कश्मीर में चली आ रही दरबार मूव की परंपरा के अंतर्गत शीतकालीन राजधानी जम्मू में शुक्रवार को नागरिक सचिवालय बंद हो गया। दरबार मूव से जुड़े अन्य विभाग जिनमें छह दिन कामकाज चलता हैं वह शनिवार तीस अप्रैल को बंद होंगे।
शनिवार को सचिवालय से विभागों के रिकार्ड व अन्य सामान को ट्रकों में भर कर श्रीनगर ले जाने का काम शुरू हो गया। सभी रिकार्ड एसआरटीसी के वाहनों से श्रीनगर सचिवालय ले जाए जा रहे हैं।
इसके अलावा कश्मीर आधारित कर्मचारियों को श्रीनगर पहुंचाने के लिए एसआरटीसी ने 30 अप्रैल और एक मई को प्रबंध किए हुए हैं।
जम्मू आधारित कर्मचारियों के लिए सात और आठ मई को एसआरटीसी परिवहन की सुविधा मुहैया करवाएगा, ताकि नौ मई को श्रीनगर में कर्मचारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें। दरबार मूव के लिए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 30 अप्रैल और एक मई को ट्रैफिक वन वे रहेगा।