फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मई से बिगड़ सकता मौसम का मिजाज

Fri, 29 Apr 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गर्मी का मौसम - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
रियासत में बढ़ती तपिश से शुक्रवार भी कोई राहत नहीं मिल पाई। जम्मू में पारे में उछाल के साथ दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री चढ़कर 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी यही हाल रहा। यहां तीन डिग्री चढ़कर दिन का पारा 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


यही नहीं जम्मू संभाग के बाद घाटी के भी सभी हिस्सों में 3-4 डिग्री तक पारा चढ़ा है। हालांकि मौसस विभाग श्रीनगर की भविष्यवाणी में आगामी 3 और 4 मई को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इस बीच न्यूनतम 1.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ श्री अमरनाथ गुफा का बेस कैंप पहलगाम सबसे सर्द रहा। 

जम्मू में अगले तीन दिन तक मौसम में कोई हलचल न होने से पारा चालीस डिग्री के पार जा सकता है। दिन के तापमान में लगातार उछाल से बाजारों से खरीददारों की रौनक गायब होने लगी है।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में सूर्य की तपिश का सामना करना मुश्किल हो रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली कटौती ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। हालांकि रात के तापमान में थोड़ी ठंडक से अभी राहत है।

कटड़ा में रात के पारे में भी सामान्य से चार डिग्री उछाल के साथ 22.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु दिन के बजाय रात को मां के दरबार की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर 26.0, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें