फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JU: राजनीति विज्ञान के दूसरे सेमेस्टर के दाखिले शुरू

Mon, 02 Mar 2015 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति विज्ञान विषय के पीजी कोर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं। परीक्षाओं के संपन्न होने के साथ ही दूसरे सेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


दूरस्थ शिक्षा विभाग से पीजी कर रहे विद्यार्थियों को आवेदन फार्म भरने के लिए आनलाइन व्यवस्था बना रखी है। विभाग से पीजी कर रहे विद्यार्थी अपने अगले सेमेस्टर के लिए अपना आवेदन पत्र और परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

फार्म भरने के बाद कैंपस स्थित जेएंडके बैंक में अपनी फीस आदि भरकर विभाग में फार्म जमा करवा सकते हैं। विभाग से राजनीति विज्ञान विषय में पीजी कर रहे विद्यार्थी दूसरे सेमेस्टर के लिए अपना आवेदन पत्र बिना लेट फीस के पंद्रह मार्च तक जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिला प्रक्रिया की अवधि खत्म होने के बाद विभाग की ओर से अगली तिथि तक आवेदन पत्र जमा करवाने के लिए अधिसूचना जारी कर देगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें