फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बच्चियों की तलाश में 12 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, तीसरे दिन भी नहीं चल सका कुछ पता

Sun, 01 Sep 2019 05:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एसडीआरएफ, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

उधमपुर जिले के बिरमा नाले में जल स्तर बढ़ने पर तेज बहाव में बहने वाली दो बच्चियों का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को तीसरे दिन भी बिरमा नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोर घंटों तक तलाश करते रहे, लेकिन बच्चियों का कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को शौच के लिए तीन बच्चियां बिरमा नाले की तरफ गई थीं। उस समय बिरमा नाले में जल स्तर सामान्य था। बच्चियां नाले में थीं कि अचानक नाले में जल स्तर बढ़ गया और देखते ही देखते मूल रूप से जालंधर की रहने वाली ज्योति व प्रीति नाम की बच्चियां तेज बहाव के साथ बह गईं। लोगों के सूचित करने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ बहने वाली बच्चियों की तलाश शुरू कर दी।

शुक्रवार को दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चियों का कुछ पता नहीं चला था। शनिवार को तीसरे दिन भी पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह से शाम तक बिरमा नाले में बच्चियों को गोताखोर तलाश करते रहे। गोताखोरों ने बिरमा नाले में करीब एक किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन बच्चियों का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं बच्चियों के न मिलने पर दोनों परिवार काफी दुखी व परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें