फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी के रास्ते घुसपैठ की आशंकाओं में चला गहन तलाशी अभियान

Tue, 23 May 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट तरनाह नाला व बेई नाला से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका के कारण सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। आज पुलिस व सुरक्षा बलाें ने तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की बीती रात सीमांत क्षेत्र तरनाह नाला एवं बेई नाला से घुसपैठ होने की इनपुट मिली थी।
विज्ञापन


जिस पर सुरक्षा बल सतर्क हो गए। सूत्राें की माने तो घुसपैठियाें के पैरों के निशान भी देखे गए हैं। क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान चलाया गया। सांबा पुलिस ने बेई नाले व कठुआ पुलिस ने तरनाह नाला, लौंडी, सनियाल आदि क्षेत्राें में तलाशी अभियान चलाया। जिला पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है।

जबकि बार्डर पुलिस चौकियों पर जवानों को अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए गए। क्षेत्र में काम कर रही सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई। दिन भर पुलिस अधिकारी जवानों के साथ सीमावर्ती क्षेत्राें में ही तलाशी अभियान में जुटे रहे। गौरतलब है की अमर उजाला ने पहले ही चेताया था की पाक के लांचिंग पैड सुकमाल में आतंकियाें को घुसपैठ करवाने के लिए रैकी करवाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें