फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर भारत पाक के बीच फ्लैग मीटिंग में उठा सीजफायर उल्लंघन का मुद्दा

Tue, 23 May 2017 10:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा के आरएस पुरा स्थित आक्ट्राय पोस्ट पर पाकिस्तान रेंजर्स और बीएसएफ के अधिकारियोें के बीच फ्लैग मीटिंग हुई और इसमें सीमा पर लगातार हो रही गोलाबारी के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में पाक से कर्नल इरफान खान सहित अन्य पांच अधिकारी और बीएसएफ की ओर से पांच कमांडेंट मौजूद थे।
विज्ञापन


पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से आयोजित फ्लैग मीट में बीएसएफ 78 वाहिनी के हैपी वर्मा, विवेक अग्निहोत्री, अमरवीर सिंह, युवराज दूबे आदि मौजूद रहे। पाकिस्तान की और जीरो लाईन के पास उगा सरकंडा साफ करने के साथ सीमा पार से बेहतर माहौल बनाए जाने पर चर्चा हुई। पाकिस्तान रेंजर्स के ले. कर्नल इरफान खान ने कहा कि उनकी और से संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं किया जाता है।

बीएसएफ अधिकारियाें ने पाकिस्तान की ओर से अरनिया, रामगढ़, आरएस पुरा आदि क्षेत्र गोलाबारी कर भारतीय जवानाें को निशाना बनाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्हाेंने कहा कि बीएसएफ कभी पहल नहीं करती। पाकिस्तान की तरफ से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जाता है। सुबह 11:30 बजे आरंभ हुई फ्लैग मीट 12:30 बजे संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें