फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहाड़ी क्षेत्रों में चलाया तलाशी अभियान

Sun, 02 Jun 2024 05:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला पुलिस, एसओजी व अर्ध सैनिक बलों ने पहाड़ी क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार आगामी अमरनाथ यात्रा को देखते हुए पुलिस व सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तलाशी अभियान छेड़ा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को पहाड़ी क्षेत्र के दियोन के आस पास के जंगलों व नदी नालों में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस एसओजी के डिप्टी एसपी गारू राम ने कहा कि पुलिस की ओर से सभी क्षेत्रों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर सभी प्रकार के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले विशेष समुदाय के लोगों को भी जागरूक किया गया कि यदि कोई संदिग्ध देखें तो पुलिस को इस की सूचना दें। कई घरों की भी तलाशी ली गई। पहाड़ी क्षेत्रों में बहने वाले नदी नालों को पूरी तरह से खंगाला गया। भीषण गर्मी के बावजूद पुलिस जवानों ने दिनभर जंगलों में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें