फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड और होटलों में जबरदस्त तलाशी अभियान

Wed, 01 Jul 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जनरल बस स्टैंड और आसपास के होटलों में ठहरने वाले लोगों की छानबीन की जा रही है। उनके पते, फोन नंबर और अन्य जानकारी संबंधी रिकार्ड के तौर पर हासिल की जा रही है। जम्मू के होटलों में खासतौर पर रियासत के दूसरे जिलों से लोग ठहरे हैं। यात्रा के दौरान कोई खलल न डाल सके, इसलिए इस तरह के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से बस स्टैंड उसके आसपास के होटलों में छानबीन करवाई जा रही है। मंदिरों के शहर में छोटे-बड़े तीन सौ होटल हैं। पुराने शहर, गुम्मट, हरी मार्केट, बस स्टैंड, विवेकानंद चौक, ज्यूल चौक में है। इसके अलावा बड़े होटल शहर के चार किलोमीटर के दायरे में हैं। यहां रियासत के अन्य जिलों से लोग आकर ठहरे हुए हैं, इनकी छानबीन करवाई जा रही है।

होटल संचालकों और मालिकों को कडे़ निर्देश दिए गए हैं कि ठहरने वाले हरेक व्यक्ति का नाम, पता, फोटो तथा अन्य जानकारी जुटाई जाए, ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। प्रमुख रूप से यह काम सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


बस स्टैंड की पार्किंग पर आशंका
जनरल बस स्टैंड के थाने के नीचे मोटरसाइकिलों की पार्किंग को लेकर भी पुलिस सकते में आ गई है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सभी वाहनों के नंबरों की लिस्ट पुलिस को सौंप दी गई है, जिनमें यह पता लगाया जा रहा है कि दुकानदारों के वाहन कौन से हैं और बाहरी लोगों के वाहन कौन से हैं।

97 होटलों की जांच मुकम्मल
नवाबादएसएचओ करण चलोत्रा के मुताबिक उनके थाना क्षेत्राधिकार में 97 होटल हैं, जिनकी जांच हो चुकी है। नए लोगों के ठहरने पर होटल वालों को रिकार्ड बनाने को कहा गया है।

होटलों का रिकार्ड मेंटेन: प्रधान
होटल एंड लाजेज एसोसिएशन के प्रधान इंद्रजीत खजूरिया के मुताबिक रजिस्टर्ड होटल संचालक बाहरी और रियासत के सभी ठहरने वाले लोगों का रिकार्ड मेंटेन रखते हैं, बाकायदा पुलिस को इनके रिकार्ड की कापी भी भेजी जाती है।

रोजाना रात को हो रही चेकिंग  
बस स्टैंड थाना के अंतर्गत दस होटल आते हैं, जिनकी रोजाना रात के समय चेकिंग हो रही है। वहां ठहरने वाली की जानकारी ला जी रही है। दो पहिया वाहनों के खड़े पर सीसीटीवी कैमरों की नजर होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें