फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh: अनियंत्रित हो सड़क पर फिसला स्कूटर, सेना के ट्रेनी सिपाही की हुई मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

Mon, 16 Dec 2024 12:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

चकराता रोड पर स्कूटर अनियंत्रित होकर गिरने से सेना के ट्रेनी सिपाही तेंजीन चोयवांग की मौत हो गई, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकराता रोड पर एक स्कूटर सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से लेह का रहने वाला था और यहां चकराता में टू-टू बटालियन में ट्रेनिंग कर रहा था। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों में स्कूटर खुद अनियंत्रित होकर गिरता दिख रहा है। 

विज्ञापन


घटना रविवार शाम करीब चार बजे बल्लूपुर फ्लाईओवर के पास चकराता रोड पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि स्कूटर और चालक सड़क पर गिरे हुए हैं। घायल चालक को पुलिस सिनर्जी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान तेंजीन चोयवांग पुत्र उर्ग्येन सेवांग निवासी कैंप नंबर सात, एगलिंग चुगलमसर (सीटी), लेह, लद्दाख के रूप में हुई है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तेंजीन चकराता में टू-टू बटालियन में ट्रेनिंग कर रहा था। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। इनमें स्कूटर सवार खुद ही अनियंत्रित होकर गिरते दिख रहा है। मामले में जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें