फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस क्लब का गठन कर विद्यार्थियों को जागरूक किया

Wed, 24 Sep 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी डिग्री कालेज में प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को जागरूक करने के मकसद से साइंस क्लब का गठन किया गया। इसका उद्घाटन प्रिंसिपल एसपी शर्मा ने किया। बॉटनी के एचओडी प्रो. गजेंद्र सिंह ने ज्योलॉजी विषय के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान एंवायरमेंट साइंस जम्मू विश्वविद्यालय के एचओडी डा राज कुमार रामपाल, स्कास्ट के डा. राजेंद्र कुमार ने कहा कि बेहतर वातावरण के साथ देश के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अभी कई कदम उठाने की जरूरत है। यह तभी हो सकता है जब साइंस जैसे विषयों से शिक्षा प्राप्त करने वालों को शोध करने के साथ नई तकनीक के बारे में जागरूक किया जाए।

कालेज के प्रिंसिपल ने कहा कि कालेज की ओर से साइंस विषय पर आधारित एक समाचार पत्र भी निकाला जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर जानकारी मिल सकेगी। इस दौरान साइंस क्लब के प्रो. जयपाल सिंह, माला भसीन, राजेश कांत, बिंदू कुमारी, नेत्र प्रकाश, राजेश कोतवाल, प्रवीण सडोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें