एक फरवरी से स्कूलों को सामान्य रुटीन की कक्षाओं के लिए खोला जा रहा है, ऐसे में कई चुनौतियां भी सामने होंगी। कोविड रोकथाम की पाबंदियाें के दौरान व्यापक स्तर पर ऑनलाइन कक्षाएं लगाई गई हैं। स्कूल खुलने के बाद इस व्यवस्था को भरपाई के मकसद से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह निदेशक देखेंगे कि दोनों जगह कक्षाएं लगाने का स्वस्थ और अनुकूल तंत्र कैसे विकसित करना है। उल्लेखनीय है कि स्कूलों में एक फरवरी से 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं लगेंगी, जबकि 8 फरवरी से प्राथमिक कक्षाएं लगना शुरू होंगी।