फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर में मिला उड़ी को हायर सेकेंडरी स्कूल

Mon, 21 Jul 2014 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर घाटी में लाइन आफ कंट्रोल से सटे उड़ी क्षेत्र को आखिरकार हायर सेकेंडरी स्कूल मिल ही गया। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ऊड़ी में पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने पहुंचे थे तो वहां के लोगों ने 12 वीं तक पढ़ाई के लिए स्कूल न होने की समस्या रखी थी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि स्थानीय बच्चों को 11वीं की पढ़ाई के लिए श्रीनगर जाना पड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी लोगों की इस समस्या और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के प्रति उनकी सोच को सुन काफी प्रभावित हुए। मोदी ने मौके पर ही उड़ी के केंद्रीय विद्यालय को 12वीं तक अपग्रेड करने की घोषणा की थी।

उन्होंने वादा किया था कि जुलाई से ही 11वीं का दाखिला शुरू हो जाएगा। मोदी के वादे को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पूरा कर दिखाया है और स्कूल को 12वीं तक अपग्रेड कर दिया है। देश में इतने कम समय में किसी स्कूल को अपग्रेड करने का यह पहला वाक्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें