फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बड़ी भूमिका के लिए तैयार रहें महिलाएं

Mon, 21 Jul 2014 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के सहारे आगे बढ़ना चाहती है। पार्टी महिला विंग को नजरअंदाज करने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को कार्यकर्ताओं से चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया।

कार्यक्रम में पार्टी प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और महिला इकाई की राष्ट्रीय उपप्रधान किरण घई ने महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। ओम पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में घई ने भाजपा के इतिहास और विचारधारा के बारे में महिलाओं को बताया।
विज्ञापन


उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को रियासत के विधानसभा चुनाव में मिशन 44 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बड़ी भूमिका के लिए तैयार रहने को कहा।

सांसद एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी खन्ना ने सियासत में महिलाओं की भागीदारी के महत्व को बताया। राजीव चाढ़क ने बूथ और चुनाव प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष प्रिया सेठी ने अध्यक्षीय भाषण दिया। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने अभ्यास कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें