फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में दो पालियों में चलीं कक्षाएं

विज्ञापन
रियासी के एक स्कूल में पहुंचे हुए बच्चे। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। सरकारी निर्देश पर सोमवार को जिले में पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी तथा निजी शिक्षा संस्थानों को खोल दिया गया है। हालांकि, सरकारी स्कूलों की अपेक्षा निजी स्कूलों में बच्चे कम पहुुंचे।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बच्चों को दो पालियों में पढ़ाया गया। इस दौरान सुबह नौ से 12 तथा दूसरी पाली में 12 से तीन बजे तक समय दिया गया। सुबह नौ बजे ही विद्यार्थी स्कूल पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान स्कूल के मुख्य द्वार पर उनका तापमान जांचा गया, और सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाए गए। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य था।
निजी स्कूलों के संचालकों ने भी मुख्य द्वार पर अपने कर्मचारी तैनात रखे। और सभी निर्देशों का पालन करने वाले विद्यार्थियों को ही स्कूल में आने की अनुमति दी गई। कुछ निजी स्कूलों ने अपने वाहन नहीं चलाए। ऐसे में अभिभावकों को ही अपने बच्चे छोड़ने और वापस ले जाने पडे़। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर बच्चे खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें