जम्मू। नव पदोन्नत योजना निदेशकों ने मुख्य सचिव अटल डुल्लू से मुलाकात की। संयुक्त निदेशक योजना के रूप में आवश्यक सेवा अवधि पूरी करने के बाद अपने करियर में प्रगति के लिए अपना आभार व्यक्त किया।
मुख्य सचिव ने उन्हें समर्पण और ईमानदारी के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि यूटी की प्रगति और विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने उन्हें यहां योजना निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए बधाई दी।
इससे पहले स्थापना-सह-चयन समिति की सिफारिशों पर 26 दिसंबर 2023 से वेतन 123100-215900 में जम्मू-कश्मीर अर्थशास्त्र और सांख्यिकी (राजपत्रित) सेवा के निदेशक के रूप में 13 संयुक्त निदेशकों की पदोन्नति को मंजूरी दी गई थी। इनमें खुर्शीद अहमद खटाना, मदन लाल, मदन गोपाल शर्मा, शेख शावेज अहमद, सुनील कुमार पंडिता, इम्तियाज अहमद गनई, सुखलीन कौर, तरसेम कुमार, अब्दुल माजिद करनई, मो. अशरफ मीर, सपना सलाथिया, पुरुषोत्तम कुमार और यासिर लतीफ अनबर मौजूद रहे। ब्यूरो