श्रीनगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत भुगतान करने के लिए नौ हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गांदरबल जिले के अंदरवान हलके की सरपंच हसन जान और उसके पति लियाकत अली को गिरफ्तार किया है।
एसीबी को मिली लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सरपंच हसन जान और उनके पति लियाकत अली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले पैसे के भुगतान के लिए 9000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने पर एसीबी थाने में मुकदमा दर्ज करा मामले की जांच शुरू की गई। एक टीम का गठन किया गया।
टीम ने पूरी योजना को साथ सरपंच और उसके पति को शिकायतकर्ता से नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।