आरएस पुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को क्षेत्र की दुकानों में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सरसों के तेल, गुड़, कुट्टू-सिंघाड़े का आटा व साबूदाना आदि के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया है।
आरएस पुरा व सुचेतगढ़ खाद्य तहसील खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी व नगर पालिका के इंस्पेक्टर व नायब तहसीलदार भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। इस दौरान मिठाई, किराना, फल, सब्जियों आदि में पैकिंग समान की जांच की। स्टाॅक की तिथि देखने के साथ बेचे जा रहे सामान का वजन भी देखा। आरएस पुरा तहसील खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी अजय शर्मा ने कहा कि सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।