फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा पेट खाएंगे, पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे: सांबा के लोग बोले, अब नहीं सहेंगे; चुनौती देने का खामियाजा भुगतेगा

Sun, 04 May 2025 05:18 PM IST
निकिता गुप्ता प्रीत चौधरीसांबा, अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

सांबा के लोग पाकिस्तान की आर्थिक नाकामी और भारत विरोधी नीतियों पर गुस्सा व्यक्त करते हुए कहते हैं कि वे आधा पेट खाकर भी पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
बंकर में रह रहे सांबा के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बम और गोलियों के धमाकों के बीच ही हमारी पैदाइश है। पाकिस्तान जितने लंबे समय से हमें लहूलुहान कर रहा है, उसके लिए हम किसी भी तरह का बलिदान देने को तैयार हैं। मगर इस बार उसे हर हाल में ऐसा सबक सिखाना जरूरी है, जो उसकी आने वाली नस्लों के लिए नजीर बन जाए।

विज्ञापन


संवाद ने सांबा के जीरो लाइन पर बसे गांव बैनग्लाड और कड़गाल का दौरा किया तो लोगों ने कुछ इसी तरह के उद्गार व्यक्त किए। कहा कि इस समय पाकिस्तान विदेशों में काम कर रहे अपने अधिकारियों को सैलरी भी नहीं दे पा रहा। ऐसे दयनीय हालत में पहुंच चुके पाकिस्तान के हुक्मरानों की सत्ता केवल भारत विरोध पर टिकी है।

पाकिस्तान को सबक सिखाने का यही सही वक्त है। उन्होंने कहा, आधा पेट खाएंगे पर पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे। कुछ पढ़े-लिखे और प्रतियोगी सेवाओं की तैयारी करने वाले युवकों ने कहा कि पाकिस्तान का हर बच्चा इस वक्त अपने सिर पर लगभग एक लाख का कर्ज लेकर पैदा होता है। तेल और गैस का इंपोर्ट बिल हो या सैलरी और सब्सिडी जैसे रोजमर्रा के खर्च, पाकिस्तान की पूरी इकोनॉमी ही कर्ज पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: आतंक पर प्रहार जरूरी: 'अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकियों को प्रशिक्षण केंद्र बनाकर रख दिया', स्वामी निश्चलानंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें