सांबा। कस्बे की मंडी ठलोरा में एक सप्ताह से पानी की किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोग दूरदराज से पानी ला रहे हैं।
स्थानीय पवन देव सिंह, हरबीर सिंह, रघुबीर सिंह, प्रीित सांब्याल रेखा और सुनीता ने बताया कि उनके मोहल्ले में गत एक सप्ताह से पानी की किल्लत बनी हुई है।
विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस कारण लोग दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं।
उन्होंने बताया कि पहले ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर जल गया था। बाद में स्टार्टर ठीक हुआ तो फिर से ट्रांसफार्मर जल गया। पानी को लेकर लोगों को दिक्कतें आ रही है।
ट्रांसफार्मर के जल जाने से परेशानी आई है मौसम साफ रहा तो एक दिन में ही मरम्म्त के बाद ट्रांसफार्मर लगा दिया जाए गा। फिलहाल एक अन्य लाइन से पानी की आपूर्ति देने के लिए कहा गया है।
-सुरेंद्र मोहन, कार्यकारी अभिंयता, जल शक्ति विभाग सांबा।