फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घगवाल में रेलवे ट्रैक किनारे भीषण आग

Fri, 05 Dec 2025 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। वीरवार देर शाम घगवाल के बैई क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के बिल्कुल करीब लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज़ी से फैलती लपटों ने रेलवे ट्रैफिक को भी खतरे में डाल दिया, जिसके बाद तत्काल अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा देने के चलते बड़ा हादसा टल गया।


आग की वजह से कुछ समय तक ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ही रेल संचालन बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें