फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाल के व्यक्ति का शव बरामद

Sat, 06 Dec 2025 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। शहर के व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नेपाल मूल के व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति बाड़ी ब्राह्मणा के बस स्टैंड के पास मछली मार्केट में मृत पाया गया। स्थानीय दुकानदार बंटी महरा ने बताया कि मृतक पिछले तीन सालों से मछली बाजार में श्रमिक के तौर पर काम करता था। सुबह पांच बजे जब एक दुकानदार ने इसे उठाने का प्रयास किया तो वह मृत पाया गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सुबूत जुटाए। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों और वाहन चालकों से पूछताछ भी की है। घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें