सांबा। देर रात सांबा ज़िले के बाड़़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में जेके बैंक के बाहर उस समय सनसनी फैल गई जब दो नकाबपोश बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर फायरिंग कर दी।
जानकारी के अनुसार बुज़ुर्ग व्यक्ति बैंक के एटीएम से पैसे निकालने आया था तभी दो हमलावरों ने उस पर पिस्तौल तान दी और पैसे मांगने लगे।
व्यक्ति के विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति टांग में गोली लग गई जिसके चलते वह घायल हो गया।
घायल व्यक्ति को बाड़ी ब्राह्मणा के श्री ओम अस्पताल ले जाया गया जहां से उसको जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान बिशन दास (60) पुत्र बेली राम निवासी छन्नी करथोली बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में बताई गई है।
घटना के तुरंत बाद एसडीपीओ प्रदीप सेन और एसएचओ बाड़ी ब्राह्मणा राजेश्वर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
क्षेत्र में दहशत घटना से दहशत का माहौल है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है।
एसडीपीओ प्रदीप सेन ने बताया की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।