फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

Sat, 08 Nov 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग के बारे में जानकारी देते परिजनस्रोत संवाद
विज्ञापन
कोटली गला वाना के तहत आने वाले वार्ड दो बक्शी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह हुई घटना
विज्ञापन

आरएस पुरा। कस्बे के साथ सटे गांव कोटली गला वाना के तहत आने वाले वार्ड दो बक्शी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह आग लगने से घर पूरी तरह जल गया। जानकारी के अनुसार आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के समय घर के सभी सदस्य अपने काम से बाहर गए हुए थे। इसी कारण किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ लेकिन घर में रखा गया सारा जरूरी सामान, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू वस्तुएं जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गांव की पंचायत के पूर्व सरपंच सूरज प्रकाश मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाए। पूर्व सरपंच ने कहा कि बक्शी कॉलोनी निवासी जसपाल का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इस आगजनी के बाद उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने परिवार की मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें