फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा: राजमार्ग पर पलटी स्कूल जा रहे बच्चों की बस, मची चीख-पुकार, आठ छात्र व तीन शिक्षक घायल

Tue, 16 Jan 2024 01:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सांबा

सार

सांबा में आज सुबह आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों बस में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। इस दौरान डीसी ऑफिस के पास चालक का संतुलन नहीं रहने से बस एक तरफ होकर पलट गई। इसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सांबा में पलटी स्कूल बस - फोटो : अविनाश संब्याल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जम्मू के साथ लगते जिला सांबा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के पास मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी स्कूलों बस पलट अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे आठ विद्यार्थियों और तीन शिक्षकों को हल्की चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आज सुबह आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों बस में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। इस दौरान डीसी ऑफिस के पास चालक का संतुलन नहीं रहने से बस एक तरफ होकर पलट गई। इसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके से गुजर रहे सांबा जिला उपायुक्त अभिषेक शर्मा और एसपी बेनाम तोष भी वहां पहुंचे। तुरंत घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया, यहां पर सब की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


डीसी सांबा अभिषेक शर्मा ने बताया कि सभी को मामूली चोटे आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। सभी छात्र डॉक्टरों की निगरानी में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें