फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बढ़ेगा राष्ट्रीय युवा कोर के स्वयं सेवकों का वेतन, खेल गांव के प्रोजेक्ट पूरे करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खेल मंत्री सतीश शर्मा ने राष्ट्रीय युवा कोर के स्वयं सेवकों के वेतन वृद्धि के संकेत दिए हैं। साथ ही खेल गांव के प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द समय सीमा में पूरा करने को कहा है। मंत्री खेल विभाग और कैपेक्स योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति के मुद्दे पर भी जल्द फैसले की संभावना जताई।
विज्ञापन

मंत्री ने राष्ट्रीय युवा कोर (एनवाईसी) स्वयंसेवकों के वेतन में वृद्धि की वकालत की। कहा कि एनवाईसी जमीनी स्तर पर खेल और युवा विकास को बढ़ावा देने में अहम योगदान देते हैं। खेल मंत्री ने कहा कि शांति और विकास की पहल के तहत खेल गतिविधियां बढ़ाई जानी चाहिए और युवाओं को इसमें शामिल किया जाना चाहिए। खेल गतिविधियां तनाव के स्तर को कम करने, खुशी सूचकांक को बढ़ाने और व्यक्तियों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें