श्रीनगर। शहर के सोवरा इलाके में मंगलवार दोपहर तीन वर्षीय एक बच्ची की स्कूटी की चपेट में आने से मौत हो गई। स्कूटी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की को सोवरा के अवंतभवन इलाके में स्कूटी ने टक्कर मार दी थी और इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे स्किम्स सोवरा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। लड़की की पहचान हमजा कॉलोनी, सोवरा निवासी नबीहा सफीर के रूप में हुई है।