फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: ऑनलाइन जिहादी साजिश का पर्दाफाश, सरगना के साथ अंतिम चैट डिलीट नहीं कर पाया साजिद...चालाकी हुई बेनकाब

Sat, 29 Nov 2025 12:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के बठिंडी इलाके से गिरफ्तार मोहम्मद साजिद सीमा पार बैठे आतंकवादियों के साथ ऑनलाइन संपर्क में था और जिहादी सामग्री भेजकर आतंकी साजिश रच रहा था। अंतिम चैट डिलीट न कर पाने की वजह से पुलिस ने उसे दबोच लिया और एफएसएल टीम उसके फोन से सुराग जुटा रही है।
विज्ञापन
सीमा पार संदिग्ध से चैट कर रहा था साजिद - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पार संदिग्ध चैट करने के आरोप में जम्मू के बठिंडी इलाके से गिरफ्तार हुए मोहम्मद साजिद से तीसरे दिन भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की एफएसएल टीम लगातार आरोपी साजिद के फोन से सुराग जुटने में लगी हुई है। आरोपी द्वारा बनाई गई सेशन ऐप की आईडी से की गई सारी चेट गंभीरता से खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बठिंडी के जलालाबाद की ओर जा रहे आरोपी को सड़क से ही दबोच लिया था । इसके चलते उसे सीमा पार बैठे हैंडलरों के साथ हालही में की गई चैट को फोन से डिलीट करने का मौका नहीं मिला पाया और वह पुलिस के हत्थे चड़ गई। इससे साजिद के नापाक मंसूबों का भांडा फूटा।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बहुत ही चालाकी के साथ लंबे समय से सीमा पार चेट के माध्यम से संपर्क में था और अपने मोबाइल से सारी चेट को डिलीज करके रखता था। ताकि कोई सुबूत न रह जाए। आरोपी ने अपने फोन से इससे संबंधित फोन नंबर डिलीट करके रखे थे। एफएसएल की टीम सुराग जुटाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि रियासी के रहने वाला मोहम्मद साजिद सीमा पार बैठे आतंक के आकाओं के संपर्क में लंबे समय से था। वह साजिद को ऑनलाइन जिहादी सामग्री भेज सफेदपोश आतंकी के तौर पर तैयार कर चुके थे और अब जम्मू को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। साजिद काफी दिनों से पुलिस के राडार पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें