फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार के बेटे ने फेंसिंग में परचम लहराया, घ्ार में जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
एमए स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल में चौकीदार देव बहादुर की खुशी का सोमवार को ठिकाना नहीं था। काउंसिल के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक भी फूले नहीं समा रहे थे।
विज्ञापन


कारण था देव बहादुर के बेटे सागर साही सऊदी अरब में जूनियर एशियन फेंसिंग में कांस्य पदक के साथ देश और रियासत का नाम रोशन कर लौटे थे।

एमए स्टेडियम में सागर साही की सफलता पर विजय रैली निकाली गई। इस अवसर पर जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव जावेद अहमद शाह, काउंसिल के अधिकारी रणजीत कालरा, संयुक्त सचिव शिव कुमार शर्मा, अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग खिलाड़ी रशीद अहमद ने भी सागर साही को सफलता पर गर्मजोशी से बधाई दी और भविष्य में भी उनकी कामयाबी की कामना की।
Trending Videos
विज्ञापन

2016 को पेरिस में होने वाली विश्व फेंसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे

सागर साही ने इस अवसर पर कहा कि वह मेहनत जारी रखेंगे और देश और रियासत का नाम आगामी प्रतियोगिताओं में भी रोशन करने की दिशा में काम करेंगे।

सागर साही अब एक से नौ अप्रैल 2016 को पेरिस में होने वाली विश्व फेंसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव जावेद अहमद शाह ने सागर के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके विश्व प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें