नेशनल कांफ्रेंस के सचिव अली मोहम्मद सागर ने कहा कि भाजपा डीडीसी चुनावों को प्रभावित कर लोगों के जनादेश का उलंघन कर रही है। मंगलवार को बड़गाम के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने डीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में अनुचित तरीके और लॉटरी सिस्टम से उन्हें अवगत कराया।
इन सभी सदस्यों ने मीडिया के सामने रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि बडगाम के अधिकारियों ने नियोजित दृष्टिकोण ने पूरी प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। डीडीसी के चुनावों में अपनी हार के बावजूद टीम बी को लाभ पहुंचाने के लिए बेईमानी का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने चेयरमैन के पद के लिए फिर से चुनाव की मांग की गई।