फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन गर्ल: कश्मीर की सादिया तारिक ने मास्को में चल रही वुशू स्टार चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, पीएम ने दी बधाई

Sun, 27 Feb 2022 02:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्रीनगर की रहने वाली सादिया ने जूनियर वर्ग के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर इंडिया की टीमें भाग ले रही हैं।
 
विज्ञापन
Sadia Tariq Jammu Kashmir - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर की गोल्डन गर्ल सादिया तारिक ने मास्को में चल रही वुशू स्टार चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 28 फरवरी तक चलेगी। श्रीनगर की रहने वाली सादिया ने जूनियर वर्ग के फाइनल में एक स्थानीय  खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर इंडिया की टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


सादिया के इस प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मास्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर सादिया तारिक को बधाई।  उनकी सफलता कई नवोदित एथलीटों को प्रेरित करेगी।

उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वहीं उप राज्यपाल के सलाहकार फारुख खान, युवा सेवा और खेल विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव ने सादिया के इस प्रदर्शन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


सादिया ने हाल ही में जालंधर में 20वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर की वुशु टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें