फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंची गोल्डन गर्ल: श्रीनगर की सादिया तारिक का लोगों ने किया भव्य स्वागत, वुशू स्टार चैंपियनशिप में जीता है गोल्ड

सार

सादिया ने कहा कि यह मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय खेल था। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कोच और माता-पिता को दिया।
विज्ञापन
सादिया तारिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मास्को वुशु स्टार चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सादिया तारिक जम्मू-कश्मीर लौटीं। इस दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सादिया तारिक ने कहा कि यह मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय खेल था। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कोच और माता-पिता को दिया। कोच और अभिभावकों को उन्होंने धन्यवाद दिया।

विज्ञापन



श्रीनगर की रहने वाली सादिया ने स्वर्ण पदक जीता है। सादिया के इस प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं भी दी थीं। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मास्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर सादिया तारिक को बधाई। उनकी सफलता कई नवोदित एथलीटों को प्रेरित करेगी। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार फारुख खान, युवा सेवा और खेल विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव ने सादिया के इस प्रदर्शन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सादिया ने हाल ही में जालंधर में 20वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें