फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर सुरंग मिलने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ाई

Sun, 15 May 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जिले के सीमावर्ती गांव चचवाल के नजदीक सुरंग मिलने की अफवाह ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तो पाया कि एक स्थान पर सिर्फ जमीन धंस गई थी। जानकारी के अनुसार चचवाल के खोड़ा में किसान जीतराज बोरवेल से खेत में सिंचाई कर रहा था कि एक स्थान पर जमीन धंस गई।
विज्ञापन


इस पर उसे आशंका हुई कि कहीं पाकिस्तान की ओर से सुरंग तो नहीं बनाई गई है। उसने इसकी सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दी। यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई।

इससे लोग दहशत में आ गए। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में वर्ष 2008 में पाकिस्तान की तरफ से पांच सौ मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया था। उस समय भी एक किसान खेत में पानी दे रहा था कि जमीन धंस गई थी। बाद में वह सुरंग निकली थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें