जम्मू कश्मीर विधानसभा में निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद द्वारा आतंकियों के पक्ष में दलील दिए जाने पर विधानसभा में हंगामा की स्थिति पैदा हो गई। विधायक पवन गुप्ता ने इस पर आपत्ति जताई। रशीद ने अनुदान मांगों पर चर्चा के क्रम में आतंकियों का नाम लेकर उसके आतंकी बनने की स्थिति के बारे में बताया था।
इसी क्रम में जम्मू कस्मीर के लोगों की भावना के आधार पर फैसले करने की बात भी कही गई। कश्मीर समस्या को राजनीतिक समस्या बताकर स्वायतत्ता और लोगों को फैसले के हक की वकालत रशीद ने की थी।
विधायक पवन गुप्ता ने कहा कि विधायक संविधान की शपथ लेते हैं। इसलिए सदन में ऐसी कोई बात नहीं होनी चाहिए जिसने देश और जम्मू कश्मीर के संविधान की भवना को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी से उम्मीद थी कि वे इस मामले पर हस्तक्षेप करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।