राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद, भेदभाव, पत्थरबाजी, अशिक्षा, अशांति, बेरोजगारी का वर्षों पर्याय रहा अनुच्छेद-370 और 35-ए समाप्त हो चुका है। अब सभी को मिलकर नया जम्मू-कश्मीर बनाना है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा है कि अनुच्छेद-370 व 35-ए के खत्म होने के बाद अब चीन और पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर के हिस्से पर अवैध कब्जा छोड़ देना चाहिए। प्रेस क्लब जम्मू में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से आयोजित बुद्धिजीवियों की गोष्ठी में इंद्रेश कुमार ने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद, भेदभाव, पत्थरबाजी, अशिक्षा, अशांति, बेरोजगारी का वर्षों पर्याय रहा अनुच्छेद-370 और 35-ए समाप्त हो चुका है। अब सभी को मिलकर नया जम्मू-कश्मीर बनाना है।
उन्होंने कहा, अनुच्छेद-370 इतना ही लाभदायक था तो तो पूर्व की सरकारों ने इसे स्थायी क्यों नहीं बनाया। कश्मीर में हजारों जानें क्यों चली गईं और बेरोजगारी को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा, केवल कुछ लोगों ने 370 का लाभ उठाया और देश को गुमराह करने का काम किया।
उन्होंने केंद्र सरकारों से हजारों करोड़ रुपये लेकर विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया। जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा के लिए सैनिकों ने पाकिस्तान व आतंकवादियों से लड़ते हुए शहादत दी। इंद्रेश ने कहा, आतंकवाद नहीं होता तो लोगों का विकास तेजी से होता।
यह भी पढ़ें- खतरे की घंटी: 20 साल में चार फीसदी पिघल गए ग्लेशियर, झीलों के फटने से मच सकती है तबाही
पाकिस्तान को आपका सुकून बर्दाश्त नहीं
इंद्रेश ने कहा, पाकिस्तान को आपका सुकून बर्दाश्त नहीं है। जम्मू-कश्मीर सहित हमारा देश शांति, तरक्की, सलामती व खुशहाली वाला देश बने, इसके लिए हमें आगे आना होगा और यही पैगाम घर-घर तक पहुंचाना है। गुमराह करने वालों के लिए यहां अब कोई स्थान नहीं है।