फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिक्षक बन छात्रों ने बहाई ज्ञान की गंगा, गुरुओं का सम्मान करते नहीं थके

Wed, 06 Sep 2023 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिला आरएस पुरा के शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी



आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही छात्रों ने शिक्षक बन सहपाठियों को सही राह पर चलने का पाठ पढ़ाया। कई स्कूलों में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षक दिवस के संबंध में जागरूक किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरकारी डिग्री कॉलेज आरएस पुरा में प्राचार्य डॉ. रजनी भगत के संरक्षण और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. बिंदु कुमारी की देखरेख में शिक्षक दिवस मनाया गया। सोनिया कुमारी, और गुरसिमरन ने देश के पहले उप राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षक और दार्शनिक डॉ. एस राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह में डॉ. बलविंदर कौर, डॉ. नेहा जैन, प्रो ईशा अबरोल, प्रो. सुखविंदर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें