फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रामेश्वर धाम में शोभायात्रा निकाली

Mon, 27 Oct 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा कस्बे में निकाली शौभायात्रा में शामिल स्वामी प्रकाशानंद सहित अन्य स्रोत संवाद
विज्ञापन
कस्बे के बाजार से होते हुए वापस परिसर में संपन्न
विज्ञापन

आरएस पुरा। कस्बे के रामेश्वर धाम में श्री सद्गुरु देव महाराज की 35वीं पुण्यतिथि पर धार्मिक कार्यक्रम के पांचवें दिन शोभायात्रा निकाली। यह रामेश्वर धाम आरएस पुरा से शुरू हुई और कस्बे के बाजार से होते हुए वापस परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान क्षेत्र में दिनभर भक्ति का माहौल रहा। इस मौके पर स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज ने कहा कि श्री सद्गुरु देव जी महाराज की पुण्यतिथि पर रामेश्वर धाम में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। भागवत कथा संपन्न होने पर शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि सोमवार से संत सम्मेलन की शुरुआत होगी जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से संत हिस्सा लेंगे और प्रवचनों से संगत को निहाल करेंगे। स्वामी जी ने बताया कि रात्रि के समय वृंदावन से आए कलाकारों की ओर से रासलीला का मंचन किया जाएगा। स्वामी जी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वह इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दें। शोभायात्रा में स्थानीय विधायक डाॅ. नरेंद्र सिंह, बाजार एसोसिएशन आरएस पुरा के प्रधान सचिन चोपड़ा सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें