फोटो ज्यौड़ियां सेखौड़ में महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि देते नरेंद्र सिंह भाऊ व अन्य
खौड़ में विलय दिवस जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह को दी श्रद्धांजलि
ज्यौड़ियां। ऑल इंडिया राजपूत भाऊ सभा ने रविवार को खौड़ में छंब विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्ग के परिवारजनों से मुलाकात कर ज्वलंत विषय पर सार्थक चर्चा एवं संवाद किया। साथ ही विलय दिवस पर जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
इस मौके पर दीपक सिंह, रिटायर्ड सूबेदार नसीब सिंह, बोध राज भगत, राज कुमार सिंह, हरबंस शर्मा, रवि शर्मा, मनजीत सिंह, हरबंस, काला सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर नरेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि आज के ही दिन भारत के साथ जम्मू-कश्मीर का विलय हुआ था और तब से लेकर जम्मू-कश्मीर भारत का भिन्न अंग है। नरेंद्र सिंह भाऊ ने कहा कि आप सभी लोग आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखें। इस मौके पर लोगों ने नरेंद्र सिंह भाऊ को समस्याओं से अवगत करवाया। संवाद