आरएस पुरा। किसानों को खाद नहीं मिलने पर गेहूं की बिजाई का काम अटकने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि खाद नहीं मिलने पर एक महीना देर हो चुकी है।
हालत यह है कि किसी स्टोर पर खाद आने आते ही किसानों की लंबी-लंबी कतारें लगने से जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल रही।
खेत में सिंचाई करने के बाद बिजाई करने में एक महीने का और समय लग जाएगा। इस बार धान की फसल भी समय पर पककर तैयार नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान मोहन लाल
सरकार की ओर से किसानों की आय दोगुना किए जाने के लिए कहा जाता पर हालत यह है कि किसानों को समय पर बीज, खाद तक नही मिल पाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान भगवान सिंह
कोट
किसानों को गेहूं की बिजाई में देरी होने की समस्या का सामना करके पर वह निर्धारित समय के बाद बिजाई कर रहे हैं। इस देरी के कई कारण हो सकते हैं जिनमें देरी से कटाई और मिट्टी की तैयारी शामिल है। इस समस्या से निपटने के लिए किसान कम अवधि वाली गेहूं की किस्मों का चुनाव कर सकते हैं। बीज की मात्रा बढ़ा सकते हैं, और ज़ीरो टिलेज जैसी तकनीकों का उपयोग कर सकते हैं।
गुलशन शर्मा, कृषि विभाग अधिकारी