फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: पैसे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे जमाकर्ता, जेके स्कार्ड बैंक के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

Tue, 21 Apr 2026 01:28 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जेके स्कार्ड बैंक के जमाकर्ताओं ने अपनी जमा राशि वापस न मिलने के विरोध में शहीदी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को रोकते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेके स्कार्ड बैंक के जमाकर्ताओं ने अपनी जमा राशि का भुगतान न मिलने के विरोध में शहीदी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे जमाकर्ताओं ने बैंक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तुरंत भुगतान की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई भी हो गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। बाद में बातचीत के जरिए हालात को शांत करने की कोशिश की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें