फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलियां अड्डे से गांव लासवाड़ा तक सड़क का होगा दोहरीकरण

विज्ञापन
कुलिया से गांव लासवाड़ा तक 10 किलोमीटर सड़क मार्ग के दोहरीकरण का नरिक्षण करते चेयरमैन व अन्या - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कुलियां अड्डे से गांव लासवाड़ा तक जाने वाले लगभग 10 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के दोहरीकरण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की टीम ने मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य को लेकर सर्वे किया और बताया कि प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत सड़क लगभग 25 फुट चौड़ी होगी। सड़क के दोनों और पानी की निकासी के लिए पक्के नालों का निर्माण कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच भी सर्वे टीम के साथ विशेष तौर पर मौजूद रहे। बीडीसी चेयरमैन ने बताया कि गत वर्ष सड़क को प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत प्लान में रखा था और अब सड़क के चौड़ीकरण के लिए फंड सरकार द्वारा मंजूर कर दिया गया है। सर्वे टीम द्वारा भी सड़क का सर्वे किया जा रहा है। चेयरमैन ने बताया कि कुछ ही दिनों में सर्वे पूरा हो जाएगा और उसके बाद सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। सड़क के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोगों को लाभ मिलेगा और मार्ग बिश्नाह से होते हुए जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ जुड़ता है। इस मौके पर सरपंच सर्वजीत कौर, सोहन सिंह, नायब सरपंच बनारसी दास सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें