एसडीएम व तहसीलदार ने आरएस पुरा वनाए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। एसडीएम राम लाल शर्मा ने तहसीलदार गणदीप कुमार के साथ कस्बे के मुख्य वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर क्षेत्र में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम ने टीकाकरण कराने को लेकर वैक्सीनेशन में पहुंचे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का जायजा लिया। इसके साथ ही एसडीएम व तहसीलदार ने वैक्सीनेटर काउंटर पर पहुंचकर टीकाकरण व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। एसडीएम राम लाल शर्मा ने बताया कि आज उन्होंने वैक्सीनेशन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र में तैनात चिकित्सकों से बातचीत कर टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्हें नियम के तहत वैक्सीनेशन अभियान को चलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। आज कस्बे के मुख्य केन्द्र में करीब तीन सौ लोगों को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई थी, मगर यहां तय लक्ष्य से अधिक संख्या में लोग पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों वैक्सीनेशन सेंटर में कोविड गाइड लाइन का पालन करने, मास्क पहनने का संदेश दिया और यह आश्वासन दिया है कि वे पहले अपनी बारी का इंतजार करें। सरकार की तरफ से समय-समय पर सभी को टीका लगाया जाने का प्रावधान है।